रियल एडवेंचर की महिला राफ्टरों का शानदार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार : 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टनकपुर में आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में रियल एडवेंचर की महिला राफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला राफ्टरों ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन रजत पदकों के साथ महिला वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चम्पावत जिले व राज्य का नाम रोशन किया। रियल एडवेंचर के निदेशक आशीष जोशी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य की महिला टीम में रियल एडवेंचर चम्पावत जिले की बबीता कठायत, नेहा पुजारी तथा पूजा बिष्ट, अल्मोड़ा की बबीता गोस्वामी एवं कल्पना बोरा, टिहरी गढवाल की अनीशा भंडारी शामिल थी।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था इन महिला राफ्टरों को पिछले चार वर्षों से प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रही है। महिला टीम ने पूर्व में भी विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। महिला राफ्टरों की उपलब्धि पर  चम्पावत जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।  

संबंधित समाचार