अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा- 'क्या रेल मंत्री 3000 स्पेशल ट्रेन चलाने का वादा साल 2169 महाकुंभ के लिए था'

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीर्थयात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में हो रही असुविधा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि क्या रेल मंत्री ने तीन हजार विशेष ट्रेन चलाने का वादा 144 साल बाद वाले महाकुंभ के लिए किया था?

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भाजपाई जुमलों की मारी जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार के रेल मंत्री जी ने तीन हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का वादा इसी महाकुंभ के लिए किया था या साल 2169 मतलब 144 साल बाद के लिए?’’ 

उन्होंने इस पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है जिसमें भोपाल रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी परेशानी को देखा जा सकता है। उन्होंने एक अन्य वीडियो के साथ पोस्ट में प्रयागराज में पेट्रोल संकट को दिखाते हुए कहा, ‘‘हम कई दिनों से चेता रहे थे कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत परेशानी की वजह बनेगी लेकिन सरकार सुन ही नहीं रही है।’’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘अब तो ऐसे वीडियो सार्वजनिक हो गए हैं, जो कह रहे हैं कि सरकार उनकी (लोगों की) सुनवाई नहीं कर रही है। महाकुंभ के पूर्वानुमान व प्रबंधन में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी गलती स्वीकार कर ले तो शायद कुछ समाधान संभव है।’’

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी का वाशिंगटन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य स्वागत, अब व्हाइट हाउस में ट्रंप से होगी बात

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Champat Rai : रामलला के पटवारी के रूप में जाने जाते हैं चंपत राय, जानिए प्रोफेसर से ट्रस्ट के महासचिव बनने तक का सफर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : रात भर जेल में जागते रहे सभी आठों आरोपी, सुभाष दिखा बैचेन, परिवारीजनों ने की मिलाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला : CM योगी के सख्त रुख का असर, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, गोपाल राव भी हटाए गए
Pratapgarh News : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में हेरफेर का आरोप, एक्सपायर आय प्रमाण पत्र पर चयन का मामला शासन तक पहुंचा
राम मंदिर चढ़ावा मामला : एसआईटी की शुरुआती जांच में कई अनियमितताओं का खुलासा, 8 गिरफ्तार, सुरक्षा नियमों की खुली पोल