इस राज्य में भाजपा का सभी 10 नगर निगमों के मेयर पद पर कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर चुने गए हैं जबकि विपक्षी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। रायगढ़ में भाजपा के जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है।

अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल भाजपा के रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। 

रायगढ़ – भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान जीते 

चिरमिरी – भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय जीते 

धमतरी – भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा जीते 

राजनांदगांव – भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव विजयी 

अंबिकापुर – भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत विजयी 

जगदलपुर – भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय विजयी 

कोरबा – संजू देवी राजपूत जीतीं

बिलासपुर – पूजा विधानी जीतीं

दुर्ग – अलका बाघमार और राजधानी रायपुर से भाजपा की मीनल चौबे मेयर का चुनाव जीत गईं।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर बस से टकराई महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो, 10 लोगों की मौत, 19 घायल

संबंधित समाचार