शादी से तीन दिन पहले मुकरा दूल्हा, दुल्हन के भाई ने सौंपी तहरीर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, काशीपुर। शादी से तीन दिन पहले ही दूल्हे ने रिश्ते से मुकरते हुए रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम मिस्सरवाला निवासी एक युवक ने तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन का रिश्ता धीमरखेड़ा निवासी एक युवक से तय हुआ था। 12 सितंबर, 2024 को युवक के परिजन घर आकर उसकी बेटी को अपना गए।

उन्होंने भी युवक के घर जाकर अपनाने की रस्म की। जिसमें कपड़े व उपहारों पर डेढ़ लाख रुपये खर्च किए। दोनों पक्षों की सहमति से 19 फरवरी, 2025 को शादी होना तय हुई। 15 फरवरी, 2025 को युवक के परिजन शादी का कार्ड लेकर उनके घर आए।

जहां उन्होंने दहेज में घरेलू सामान, बाइक और एक लाख रुपए नकद देने की मांग की। बाइक और नकदी नहीं देने पर उन्होंने बारात लाने से इंकार कर दिया। युवती के भाई का कहना है कि उन्होंने अपने परिचितों को कार्ड बांट दिए हैं। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। उसका कहना है कि वह गरीब आदमी है, अभी उसकी दो और बहनें अविवाहित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार