Haldwani News : हैंडबॉल क्लस्टर में नैनीताल की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में प्रवेश

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में आयोजित तृतीय प्रादेशिक हैंडबॉल क्लस्टर का शुभारंभ मंगलवार को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में हुआ। प्रतियोगिता में नैनीताल हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अपने पहले मुकाबले में नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को 13-10 से पराजित किया। इसके बाद खेले गए दूसरे मैच में नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 15-6 के अंतर से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।

A44

क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नैनीताल टीम का सामना 40वीं वाहिनी पीएसी से हुआ। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल ने 15-13 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। नैनीताल टीम की इस सफलता में खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में गोकुल धपोला, नीरज, सुनील, नरेंद्र, बलवंत, दीपक, हरीश, विशाल, गोविंद, विपिन, त्रिलोक और संजय सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम के प्रबंधक सब इंस्पेक्टर जय सिंह भंडारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में लगातार तीन जीत दर्ज कर नैनीताल टीम ने खिताब की दावेदारी मजबूत कर दी है। टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

संबंधित समाचार