एमबीपीजी के छात्र-छात्राओं ने सीखी डॉक्यूमेंट बिल्डिंग और सी प्रोग्रामिंग
हल्द्वानी,अमृत विचार: एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों ने कार्यशाला के माध्यम से डॉक्यूमेंट बिल्डिंग और सी प्रोग्रामिंग सीखी। कॉलेज में ईएसटीसी रामनगर कानिया और कॅरियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला के आठवें दिवस पर छात्र-छात्राओं को एमएस वर्ड के माध्यम से डॉक्यूमेंट बिल्डिंग की प्रक्रिया सिखाई गई। साथ ही उन्होंने रिज्यूमे निर्माण की बारीकियों को भी समझा और अपना रिज्यूमे तैयार किया।
इसके साथ ही कार्यशाला के तकनीकी सत्र में सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें छात्रों को इसकी मूलभूत संरचना, कोडिंग तकनीक और विभिन्न प्रोग्रामिंग अवधारणाओं के बारे में बताया गया। सत्र का उद्देश्य छात्रों को प्रोग्रामिंग स्किल्स विकसित करने और तकनीकी दक्षता बढ़ाने में सहायक बनाना था।
