एक से पांच लाख लेकर दूसरे को साढ़े 7 लाख में बेच दी जमीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : एक से पांच लाख रुपये में जमीन का सौदा कर पैसे ले लिए। जिसके बाद वही जमीन आरोपी ने दूसरे को साढ़े 7 लाख रुपये में बेच दी। पीड़ित कोतवाली पुलिस से लेकर एसएसपी तक गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तकरीब डेढ़ साल बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी शिकायत में मंगलपड़ाव निवासी जसविंदर सिंह पुत्र चरणजीत सिंह ने हरिपुर गांगू हल्द्वानी निवासी सरोजनी देवी पत्नी हेमन्त कुमार पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। जसविंदर का कहना है कि उनकी पत्नी और सरोजनी देवी के बीच ग्राम हरिपुर गांगू में पांच लाख रुपये में एक प्लाट का सौदा हुआ था। 14 दिसंबर 2020 को इकरारनामा हुआ था। 5 लाख रुपये लेने के बाद सरोजनी ने 10 जून 2022 तक प्लाट का बैनामा करने की बात कही, लेकिन वह मुकर गई।

शक होने पर जब जसविंदर ने पड़ताल की तो पता लगा कि उक्त प्लाट सरोजनी देवी ने सरगोड़ा पिथौरागढ़ निवासी राकेश कुमार पुत्र जगतराम को साढ़े 7 लाख रुपये में 30 मार्च 2022 को बेच दिया है। दबाव डालने पर सरोजनी देवी ने जसविंदर को चेक दे दिया। जसविंदर चेक लेकर बैंक पहुंचे तो पता लगा कि जिस खाते का चेक है वह बंद हो चुका है। दिसंबर 2023 में जसविंदर ने कोतवाली पुलिस व एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 

 

संबंधित समाचार