लखीमपुर खीरी: महिला के सिर पर चाकू मारकर भाग निकले युवक, हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चोरी के इरादे से घर में घुसे थे, महिला के टोकने पर मारा चाकू 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव तेजनपुरवा मजरा टेकीकुंडा में चोरी करने की नियत से घर में घुसे दो युवकों ने घर पर अकेली मौजूद बुजुर्ग महिला के सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

गांव तेजनपुरवा मजरा टेकीकुंडा निवासी मोहम्मद तैमूर ने बताया कि घटना 18 फरवरी की रात की है। वह अपने परिवार के साथ जरूरी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी 75 साल की मां मरजीना अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए गांव का बहादुर और मनीराम चोरी की नीयत से उसके घर में घुस आया। आहट मिलने पर मां की आंखे खुल गई और देखा कि एक आरोपी के पास कांसे का बटुला, झुमकी आदि सामान चोरी कर ले जा रहे थे।

उसकी मां ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने सिर पर चाकू से वार कर मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार होने पर आसपास के तमाम लोग भी मौके पर पहुंचे। उसकी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी मां का उपचार चल रहा है। घायल महिला के पुत्र मोहम्मद तैमूर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खीरी पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: खेलते समय कुआं में गिरने से दस साल के बालक की मौत

संबंधित समाचार