अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी को अल्मोड़ा जेल से भेजा गया गुजरात जेल
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते दिनों अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी एक कहानी सबके सामने आ रही थी कि अल्मोड़ा जेल में बंद डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को गुपचुप तरीके से मेहनत बनाने पर साधु समाज में जबरदस्त हलचल मची हुई थी। लेकिन सूत्रों से अब यह खबर सामने आई है, कि डॉन पीपी को अब अल्मोड़ा जेल से गुजरात की उसे जेल में भेज दिया गया है। साबरमती सेंट्रल जेल गुजरात के अहमदाबाद में स्थित मुख्य जेल है। जिस जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बंद था।
बेहद खतरनाक अपराधी रहा है प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी
प्रकाश पांडे उर्फ पीपी का इतिहास किसी से छुपा नहीं है. 90 के दशक में गैंगस्टर प्रकाश पांडे उर्फ पीपी का खौफ उत्तराखंड से लेकर मुंबई तक था. छोटा राजन के साथ काम करने वाला पीपी इतना खतरनाक अपराधी था कि, कहा जाता है वह दो बार दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए कराची तक पहुंच गया था. ऐसे में इतने बड़े अपराधी को जो जेल की सलाखों के पीछे है, उसे संत समाज में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना विवाद का कारण बनना ही था.
