Bahraich News : आवारा कुत्तों के हमले में छह घायल, जिला अस्पताल भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

Bahraich, Amrit Vichar: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का हमला थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा में घर के सामने खेल रहे बच्चों को कुत्तों ने नोच डाला। बचाने दौड़े परिवार के लोग भी शिकार हो गए। छह लोग कुत्ते के हमले में घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी बच्चे मंगलवार को खेल रहे थे। तभी आवारा कुत्ते पहुंचे। कुत्तों ने द्वार पर खेल रहे बच्चों को नोचना शुरू कर दिया। जिसमें शुभम (9) पुत्र अजय शर्मा, ऋषभ (26) पुत्र जितेंद्र शर्मा, साक्षी (8) पुत्री विकास शर्मा, मुशर्रफ अली (4) पुत्र शोहरत अली, हुसैन रजा (8) पुत्र अकबर अली सभी लोगों पर कुत्तों ने हमला किया।

बच्चों को बचाने के दौरान बड़ों पर भी कुत्तों ने हमला किया। आसपास के लोगों की मदद से कुत्तों के हमले में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रामगांव थाना क्षेत्र के फत्तेपुरवा गांव निवासी मामा दिनेश के यहां रह रही टिंकल (7) पुत्री शिव नारायण पाल निवासी गोडहिया नंबर एक मंगलवार को दुकान पर समान लेने गई थी। गांव में कुत्ते ने नोचकर घायल कर डाला। बालिका को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Gonda News: घरौनी प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पर लेखपाल निलंबित, आरोपों की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार