VIDEO : अक्षरा सिंह का नया होली स्पेशल गाना 'जोगीरा सा रा रा' रिलीज, मचा रहा धमाल 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली की धूम शुरू हो गई है और इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का नया होली स्पेशल गाना जोगीरा सा रा रा रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने में पहली बार अभिनेता विशाल आदित्य सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दिख रही है। 

इस गाने को अक्षरा सिंह ने सुगम सिंह के साथ गाया है और इसे बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत लक्ष्मीकांत एल.के ने तैयार किया है। गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर मोहित यादव हैं, जबकि छायांकन अमित मिश्रा ने किया है। संपादन अमित मिश्रा और प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है।

अक्षरा सिंह ने कहा, कहते हैं, एक बिहारी सब पर भारी! जब सारे बिहारी साथ हों तो धमाल तय है। यही जोश और मस्ती आपको इस गाने में देखने को मिलेगा। विशाल आदित्य सिंह ने कहा, भोजपुरी सिनेमा और संगीत का क्रेज हर दिन बढ़ रहा है। अक्षरा सिंह के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा, और मुझे खुशी है कि दर्शक इस गाने को पसंद कर रहे हैं।

ये पढ़ें : Chhava: इस राज्य की सरकार ने 'छावा' फिल्म को किया Tax Free, जानें क्या कहा...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज