भाजपा प्रत्याशी की होर्डिंग में लगा दी सपा विधायक की फोटो, विधायक ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपाइयों ने होर्डिंग लदी पिकप को पुलिस को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी महमूदाबाद, सीतापुर। सपा से निर्वाचित क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा का फोटो भाजपा के लखनऊ स्तानक एमएलसी को वोट देने की अपील के साथ शहर में लगते ही हड़कंप मच गया। विधायक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग …

सपाइयों ने होर्डिंग लदी पिकप को पुलिस को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी

महमूदाबाद, सीतापुर। सपा से निर्वाचित क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा का फोटो भाजपा के लखनऊ स्तानक एमएलसी को वोट देने की अपील के साथ शहर में लगते ही हड़कंप मच गया। विधायक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। सपा कार्यकर्ताओं ने विवादित होर्डिंग्स लदी एक पिकअप को दो लोगों के साथ पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सपा से निर्वाचित महमूदाबाद विधायक व पार्टी के मुख्य सचेतक नरेंद्र सिंह वर्मा ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया है कि स्नातक एमएलसी उम्मीदवार इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह द्वारा उनके फोटो का गलत तरीके से इस्तेमाल कर बिना उनकी अनुमति नगर में होर्डिंग्स लगवाई गई हैं। सपा कार्यकर्ता इसबीच प्रचार के लिए लगने जा रही होर्डिंग्स लदी पिकअप मय चालक व खलासी को अमीरगंज में पकड़कर कोतवाली लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। विधायक ने बताया कि भाजपा एमएलसी प्रत्याशी के खिलाफ केंद्रीय व राज्य निर्वाचन अयोग, लखनऊ मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सीतापुर को प्रार्थनापत्र भेजकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस संबंध में कोतवाल अनिल पांडेय ने बताय कि तहरीर मिली है। जल्द ही सुसंगत धाराओं में केस दर्जकर मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार