लखनऊ: राजभवन में रात्रिभोज, सत्ता-विपक्ष का दिखा आपसी सौहार्द

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजभवन में शुक्रवार को रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस भोज में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों और मंत्रियों को आमंत्रित किया है। यह आयोजन ताजा राजनीतिक परिदृश्य में एक साकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिसमें सभी दलों के विधायक और मंत्रिगण एक मंच पर एकत्रित हुए। इस दौरान सत्ता-विपक्ष के नेताओं के बीच आपसी सौहार्द नजर आया।

राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सभी 403 विधायकों और इनमें से 56 मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था। अपना दल और आरएलडी के अलावा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे भी यहां उपस्थित दिखे। साथ ही, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभी सदस्य भी इस विशेष आयोजन का हिस्सा बने। इस आयोजन को राजनीति से परे एक सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : पदोन्नति के लिए छिपाया अपराध, दी झूठी जानकारी : DCRB में तैनात निरीक्षक पर प्राथमिकी

संबंधित समाचार