कानपुर में इस बार मार्च में ही हीट स्ट्रोक के आसार: दिन-रात का तापमान सामान्य की अपेक्षा, गेहूं की फसल पर मार
इस बार सर्दियों में हुई कम बारिश और कम ठंड के असर से तपिश बढ़ने के आसार
कानपुर, अमृत विचार। इस बार फरवरी माह में न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि ने दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया था, उसका ही असर है कि गर्मियों का मौसम जल्दी शुरू हो गया है। दिन और रात का तापमान जिस तरह सामान्य की अपेक्षा तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज हो रहा है, उससे मार्च में ही हीट स्ट्रोक के आसार बनते नजर आ रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही मार्च से मई तक ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जता चुका है। हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जनवरी में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश होने का असर है कि मार्च में इस बार दिन में तेज गर्मी पड़ रही है। दिन में तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब है। एक मार्च को तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रात का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। 2 मार्च को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। 3 मार्च को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 अधिक रिकार्ड किया गया।
गेहूं की फसल पर मार
मौसम गर्म होने से गेहूं की फसल पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पर कई रोगों का खतरा बढ़ गया है। गेहूं की पौधा छोटा हो सकता है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए गेहूं की फसल में रोगों, विशेषकर रतुआ की निगरानी किसान करते रहें। रतुआ रोग होने पर प्रोपिकोनाजोल 25 ईसी का छिड़काव करें। एक लीटर पानी में एक मिली रसायन मिलाएं।
दिन अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
1 मार्च 28 18
2 मार्च 29.4 15
3 मार्च 29 12.7
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
ये भी पढ़ें- Avanish Dixit का साथी हरेंद्र मसीह की संपत्ति चिन्हित: इस दिन हो सकती जब्तीकरण की कार्रवाई, जानें- डेट...
