Bareilly: महिला ने ननदोई पर लगाया रेप की कोशिश का आरोप

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति, ननदोई और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के बाद से ही सास, पति और अन्य ससुराल वाले दहेज के ताने देकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति शराब पीकर मारपीट करता और भूखा प्यासा रखता। महिला ने बताया कि एक दिन जब वह घर में कमरे में थी तभी उसका ननदोई आया और दुष्कर्म की नीयत से उसे पकड़ लिया।
किसी तरह वह चंगुल से छूटी। पति और सास से शिकायत की तो दोनों ने पीटा। इसके बाद पति धोखे से उसे मायके छोड़ गया और तब से बुलाने नहीं आया। एसएसपी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश सुभाषनगर पुलिस को दिए हैं।
ये भी पढ़ें - Bareilly: आंवला में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 3 लोग घायल