Farrukhabad में फतेहचंद वर्मा बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने जैसे ही फतेहचंद वर्मा के नाम की घोषणा की, पार्टी कार्यालय के सभागार में कार्यकर्ता गर्म जोशी से उठे और नए- जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। 

वरिष्ठ भाजपा नेता फतेह चंद्र वर्मा को जिले की कमान दी गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नए जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा के जिला कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद धैर्य बनाकर रखने की नसीहत दी गई। 

बैठक में मौजूद दावेदार अपनी-अपनी गुणा-गणित लगाते रहे। भाजपा जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, डा. भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विमल कटियार आदि की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के सामने जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने फतेह चंद्र वर्मा की घोषणा नए जिलाध्यक्ष की गई। संचालन चीनी मिल उपाध्यक्ष जय गंगवार ने किया।

यह भी पढ़ें- औरैया में सर्वेश कठेरिया बने भाजपा जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से किया स्वागत

 

संबंधित समाचार