Holi Festival 2025 : अवध की महारानी नूतन और रानी बनीं मल्लिका वर्मन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार:  रामाय सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय सेविका समिति के संयोजन में श्रीपरमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित होली उत्सव में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

 इस दौरान अवध की महारानी के लिए हुई प्रतियोगिता में नूतन दूबे विजेता और मीना यादव उप विजेता बनीं। अवध की रानी के लिए हुई प्रतियोगिता में मल्लिका वर्मन विजेता व निवेदिता उपाध्याय उपविजेता बनीं। इसके अतिरिक्त अवध की गुजरिया की प्रतियोगिता हुई। इसमें हर्षिता श्रीवास्तव विजेता व साक्षी श्रीवास्तव उप विजेता बनीं।

अवध की शान रमा वर्मा व शुभी श्रीवास्तव घोषित की गईं। इसमें अमिता सिंह, निधि महेंद्रा, रेनू मिश्रा, विजय लक्ष्मी, रेनू सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट की प्रमुख वंदना उपाध्याय, योगाचार्य ममता श्रीवास्तव, डा. आभा सिंह आदि ने इन विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। ममता श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया। ओम की सामूहिक नाद से कार्यक्रम समाप्त हुआ। ममता श्रीवास्तव ने सभी से नित्य योगाभ्यास करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- Sultanpur accident : सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत

संबंधित समाचार