पॉलीथीन जब्त कर किया 20 हजार का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी, अमृत विचार: शहर की सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही करीब 25 किग्रा पॉलीथीन जब्त कर 20 हजार का चालान किया गया।

नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने नगर निगम के पास से ही निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद टीम तिकोनिया, कॉल टैक्स, मुखानी चौराहा होते हुए रामपुर रोड स्थित आईटीआई और अंत में मंडी पहुंची। मंडी में दुकानों में निरीक्षण के दौरान पॉलीथीन जब्त कर चालान किया गया। 

संबंधित समाचार