London : आज पूरे दिन बंद रहेगा हीथ्रो हवाई अड्डा, विद्युत उपकेंद्र में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन का हीथ्रो हवाई अड्डा लंदन के एक विद्युत उपकेंद्र में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण शुक्रवार को बंद रहेगा। विद्युत उपकेंद्र में आग लगने के कारण हवाई अड्डे और हजारों मकानों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पश्चिमी लंदन में एक विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आग लग जाने के बाद लगभग 150 लोगों को वहां से निकाला गया। 

हवाई अड्डे ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा बनाये रखने के लिए हमारे पास हीथ्रो को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’ उसने कहा, ‘‘हमें अगले दिनों के दौरान बड़े व्यवधान की आशंका है, ऐसे यात्रियों को तब तक किसी भी परिस्थिति में हवाई अड्डे पर नहीं आना चाहिए जब तक वह फिर से नहीं खुल जाता।’’ हवाई अड्डे ने कहा कि बिजली बहाल होने की सूचना मिलने पर वह अपने संचालन को लेकर ताजा जानकारी देगा। लंदन अग्निशमन विभाग ने कहा कि दमकल की 10 गाड़ियां और लगभग 70 अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं। 

सहायक आयुक्त पैट गॉलबोर्न ने कहा, ‘‘आग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है जिससे बड़ी संख्या में मकान और स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। हम व्यवधान को सीमित करने के लिए अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उपकेंद्र से आग की ऊंची लपटें और धुएं के बड़े गुबार निकलते दिखाई दे रहे हैं।

स्कॉटिश और सदर्न इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क’ ने ‘एक्स’ के जरिए बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से 16,300 से अधिक मकान प्रभावित हुए हैं। आपातकालीन सेवाओं को आग लगने की सूचना बृहस्पतिवार रात 11 बजकर 23 मिनट पर मिली। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। गॉलबोर्न ने लोगों से सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतने और प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। 

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान: सरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकवादी ढेर, सेना के एक कैप्टन की भी मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज