कासगंज : पटियाली के हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों को कराया सीएचसी पर भर्ती

पटियाली, अमृत विचार। पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पटियाली इंस्पेक्टर राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम हथौड़ा खेड़ा में एडवोकेट इंदु चौहान और राकेश उर्फ पप्पू पुत्र शंकर सिंह के बीच मकान के बंटवारे का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, इंदु चौहान की तरफ से मीरा चौहान पत्नी किशन वीर घायल हुई दूसरे पक्ष से राकेश उर्फ पप्पू घायल हुए हैं। जिन्हें चिकित्सीय परीक्षण को भेजा गया है, फिलहाल दोनों पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले में जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें - कासगंज में लगा जागरूकता शिविर, अपराधों को रोकने के लिए अपर जिला जज ने दी जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई को सपा ने बताया राजनीतिक साजिश, बोले आसिम राजा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
Pilibhit Encounter: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर अपील की तैयारी में सरकार, क्या 13 जुलाई को होगा बड़ा फैसला
यूपी में गर्मी का कहर बरकरार, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; जानें मानसून कब देगा दस्तक
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के संकेत