शाहजहांपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद अरुण सागर की मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: जलालाबाद और खुदागंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730-सी पर बाईपास बनाए जाने व कुदैया में बनाये जा रहे टोल प्लाजा को निरस्त करवाने को लेकर सांसद अरुण सागर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से मिले। सांसद की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने बाईपास बनवाने और टोल प्लाजा निरस्त करने का आश्वासन दिया है।

गुरुवार को सांसद ने दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्र देकर जिले की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि जलालाबाद एवं खुदागंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 730-सी पर स्थानीय जनता की ओर से पिछले काफी समय से बाईपास बनाने की मांग की जा रही है।

कटरा से जलालाबाद होते हुए फर्रुखाबाद जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन न बनाकर केवल चौड़ा किया गया है, लेकिन कुदैया में टोल प्लाजा बनाकर टोल लेने की तैयारी की जा रही है। सांसद ने बाईपास बनाने और कुदैया में टोल प्लाजा निर्माण को रद करने की मांग की।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नगर आयुक्त का आदेश, नवरात्रि के दौरान सभी मीट और मछली की दुकाने रहेंगी बंद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव