अजब मौसम: रात को बढ़ती जा रही है ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: मैदानी इलाकों में मौसम अलग रंग दिखा रहा है। दिन के समय जहां तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है तो वहीं रात को तापमान कम होता जा रहा है। इस वजह से लोगों को दिन में गर्म तो रात को ठंड का अहसास हो रहा है।

मंगलवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा था लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान केवल नौ डिग्री ही दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है।

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, 29 मार्च को 11 डिग्री, 30 मार्च को 10.8 डिग्री, 31 मार्च को 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है।  मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी फिलहाल इसी तरह से मौसम बना रहेगा। बाद में न्यूनतम तापमान में भी उछाल आना शुरू हो जाएगा।

संबंधित समाचार