महादेव सट्टा एप मामले में CBI का बड़ा एक्शन,  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर FIR दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव सट्टा एप मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 आरोपियों के नाम शामिल हैं। मामले में श्री बघेल को आरोपी बनाया गया है। वह छह नंबर के आरोपी बनाए गए हैं। प्राथमिकी के बाद सीबीआई इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री से पूछताछ कर सकती है। 

सीबीआई ने हाल ही में देशभर में श्री भूपेश बघेल समेत तमाम आरोपियों के 60 जगहों पर छापेमारी की थी। कई राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई थी। इनमें छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में छापे मारे गए थे। इस दौरान कई राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों के परिसरों पर तलाशी लेकर छानबीन की गई थी।

यह भी पढ़ेः Waqf Amendment Bill: सड़को से लेकर सोशल मीडिया तक प्रशासन एक्टिव, वक्फ संशोधन बिल पेश को लेकर यूपी में हाई अलर्ट

संबंधित समाचार