वनाग्नि पर क्रू स्टेशन सहित नजदीकी वनकर्मी भी करेंगे सहयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार: गर्मियों के सीजन में वनों में लगने वाली आग और वनाग्नि दुर्घटनाओं पर रोकथाम  के लिए नैनीताल वन प्रभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन प्रभाग नैनीताल के उप संरक्षक चंद्र शेखर जोशी ने बताया कि नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल, रामनगर वन प्रभाग, हल्द्वानी वन प्रभाग और हल्द्वानी की सीमाओं पर वनाग्नि की दुर्घटना होने पर दुर्घटना स्थल के नजदीकी क्रू स्टेशन के वन कर्मियों के साथ ही अन्य वन कर्मियों की ओर से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नजदीकी वन क्षेत्र की ओर से भी वनाग्नि नियंत्रण और रोकथाम में पूरा सहयोग किया जाएगा।

संबंधित समाचार