जन चौपाल : पूर्व मंत्री फरीद महफूज का दावा, पीडीए की बढ़ती ताकत से घबराई भाजपा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Barabanki Public Chaupal Program: जन चौपाल कार्यक्रम में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने पीडीए की मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव समाजवादी आंदोलन के संवाहक हैं। सामाजिक न्याय और समानता पीडीए के प्रमुख मुद्दे हैं।

फरीद महफूज ने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए स्वाभिमान को मजबूत करना होगा। उन्होंने बाबा साहेब की देन संविधान और आरक्षण को बचाने की बात कही। उनके अनुसार भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, जबकि संविधान ही सबकी संजीवनी और ढाल है। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवई ने कहा कि भाजपा पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना वोट के बल पर नहीं कर सकती। इसलिए वह चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करती है।

उन्होंने कहा कि एक विधानसभा में धांधली संभव हो सकती है, लेकिन 403 विधानसभाओं में यह नहीं चलेगी। कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा ने संचालन किया। सपा नेता कल्लू प्रधान सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम विधानसभा कुर्सी के ब्लॉक निंदूरा के ग्राम खिजाना में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी : दो ट्रकों पर लदे चोरी के 255 स्लीपर बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज