उत्तर प्रदेश से 1800 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक जाएंगे वापस, पहलगाम हमले के बाद एक्शन में योगी सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कवायद चल रही है। योगी सरकार भी उप्र. में रह रहे डेढ़ हजार से भी ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द वापस भेज देगी। इन सभी की हर जिले से जानकारी जुटाई जा रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 1800 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक रहते है। वीजा रद्द के आदेश के बाद सरकार एक्शन में है और उप्र. में रह रहे इन नागरिकों को वापस भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, विभिन्न प्रकार के वीजा पर प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में होने का अनुमान है। कुछ पाकिस्तानी नागरिक खुद से वापस जा रहे हैं। जो निर्धारित समय में वापस नहीं जाएंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। बरेली में 35, रामपुर में 30, बुलंदशहर में 18 और वाराणसी में 10 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। ये सभी विभिन्न प्रकार के वीजा पर भारत में रह रहे थे। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य पुलिस केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई कर रही है। सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेः बांग्लादेशियों की पहचान कर हटाएं अवैध बस्तियां, महापौर ने रेल प्रबंधकों को लिखा पत्र, नगर की सुरक्षा के लिए बताया खतरा

संबंधित समाचार