मुरादाबाद: रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार: शनिवार सुबह लगभग 7 बजे सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय देवापुर के पास रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी पीतल नगरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। उसने स्लेटी रंग की शर्ट और जींस का लोअर पहना था। प्रथम दृष्टया युवक हिंदू प्रतीत हो रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। 

ग्रामीणों ने बताया कि युवक को कल भी रेलवे लाइन के पास घूमते हुए देखा गया था और वह दिमागी रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था। फिलहाल, पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है और युवक की पहचान का प्रयास जारी है। मौके पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

यह भी पढ़ें- शुभम की पत्नी को नगर निगम में नौकरी देंगे: कानपुर में महापौर और पार्षदों ने पाकिस्तानी पीएम व सेना प्रमुख का फूंका पुतला, इनकी घोषणा की...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता