6 मई का इतिहासः आज के दिन ही 26/11 के दोषी आतंकवादी अजमल कसाब को सुनाई गई थी फांसी की सजा 

6 मई का इतिहासः आज के दिन ही 26/11 के दोषी आतंकवादी अजमल कसाब को सुनाई गई थी फांसी की सजा 

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।

1589 : महान गायक मियां तानसेन का निधन।

1840 : दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट 'पेनी ब्लैक' का ग्रेट ब्रिटेन में उपयोग।

1857 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।

1861 : मोतीलाल नेहरू का जन्म।

1910 : जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने।

1940 : जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास 'द ग्रेप्स ऑफ रैथ' के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला।

1942 : फिलीपीन में अमेरिकी सेना की अंतिम टुकड़ी ने जापान के समक्ष समर्पण किया।

1944 : गांधी जी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया और यह उनके जीवन की अंतिम जेल यात्रा थी।

1954 : लंदन के मेडिकल छात्र रोजर बैनिस्टर ने एक मील की दूरी को चार मिनट के भीतर पूरा करने का रिकार्ड बनाया। उन्होंने यह दूरी तीन मिनट 59.9 सेकंड में पूरी की।

1960 : ब्रिटेन की महारानी की छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट और एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स का विवाह हुआ।

1976 : उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत।

1997 : फ्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला बनी।

2004 : चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।

2010 : मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई।

2015 : भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैर इरादतन हत्या के लिए पांच साल जेल की सजा। उच्च न्यायालय ने अपील पर उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा किया।

ताजा समाचार

BCCI ने Test-ODI के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, इंग्‍लैंड दौरे की अगुआई करेंगे आयुष म्हात्रे-सूर्यवंशी
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर को कराया गया खाली
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, भीषण गर्मी पर राष्ट्रीय दिशा निर्देशों को सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश
जासूसी मामला : अदालत ने बढ़ाई ज्योति मल्होत्रा की रिमांड, अभी और 4 दिन पुलिस हिरासत में रहेगी यूट्यूबर
पाकिस्तान : सिंध प्रांत के 100 साल पुराने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, हिंदू समुदाय ने लगाई सरकार से गुहार
संभल: चौथे दिन भी जारी रही बुलडोजर की गरज...चंदौसी चौराहा चौड़ीकरण के लिए कई दुकाने की ध्वस्त