UP IPS Transfer: यूपी में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 14 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

UP IPS Transfer: यूपी में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 14 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

लखनऊ, अमृत विचारः शासन ने सोमवार को देर रात 14 IPS का तबादला कर दिया है। सरकार के किए हुए इस फेरबदल में SSP से लेकर SP शामिल हैं। वहीं कई अधिकारियों को कुछ महात्वपूर्ण पद दिए गए हैं। इसमें वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित गुप्ता भी शामिल हैं। मोहित को सचिव गृह का पद दिया गया है। सहारनपुर के DIG अजय साहनी को बरेली रेंज का जिम्मा सौंपा गया है। 

DIG महाकुंभ वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का DIG बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के SSP अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज का DIG बनाया गया है। अयोध्या के SSP राजकरन अय्यर को गोरखपुर का SSP बनाया गया है, जबकि गोरखपुर में तैनात गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेजा गया है। इटावा के SSP संजय कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। PAC लखनऊ में तैनात अनूप कुमार सिंह को फतेहपुर SP का कार्यभार सौंपा गया 

कौशांबी के SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव को इटावा की कमान सौंपी गई है। गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार को कौशांबी का SP बनाया गया है। फतेहपुर के SP धवल जायसवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। संतकबीरनगर के SP सत्यजीत को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। गोरखपुर में SP रेलवे संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का SP बनाया गया है। एसीओ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को गोरखपुर का SP रेलवे बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट 

1- मोहित गुप्ता को सचिव, गृह विभाग लखनऊ बनाया गया है।
2- अजय कुमार साहनी को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG), बरेली रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई।
3- वैभव कृष्णा को DIG वाराणसी का पद नियुक्त किया गया है।
4- अभिषेक सिंह को DIG सहारनपुर का पद नियुक्त किया गया है।
5- राजकरण नैय्यर को SSP गोरखपुर बनाया गया है।
6- गौरव ग्रोवर को SSP अयोध्या का पद नियुक्त किया गया है।
7- संजय कुमार को SSP मुजफ्फरनगर की कमान सौंपी गई।
8- अनूप कुमार सिंह को SP फतेहपुर नियुक्त किया गया।
9- बृजेश कुमार श्रीवास्तव को SSP इटावा बनाया गया।
10- राजेश कुमार द्वितीय को SP कौशाम्बी नियुक्त किया गया।
11- धवल जायसवाल को पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में नई जिम्मेदारी मिली।
12- सत्यजीत गुप्ता को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में तैनात किया गया।
13- संदीप कुमार मीना को SP संतकबीरनगर बनाया गया।
14- लक्ष्मीनिवास मिश्र को SP रेलवे, गोरखपुर के पद नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ेः 6 मई का इतिहासः आज के दिन ही 26/11 के दोषी आतंकवादी अजमल कसाब को सुनाई गई थी फांसी की सजा