बांदा: जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग का किया निरीक्षण
बांदा। जिलाधिकारी बांदा ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों के रखरखाव के लिए बनाई गई जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया है कि 50 बेड वाले इस हॉस्पिटल को पूर्ण रूप से कोविड-19 संक्रमित मरीजों को रखने की व्यवस्था की जाए और सरकार के द्वारा जारी कोरोना काल के …
बांदा। जिलाधिकारी बांदा ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों के रखरखाव के लिए बनाई गई जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया है कि 50 बेड वाले इस हॉस्पिटल को पूर्ण रूप से कोविड-19 संक्रमित मरीजों को रखने की व्यवस्था की जाए और सरकार के द्वारा जारी कोरोना काल के शासनादेश के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराया जाए।
जिलाधिकारी बाँदा आनंद कुमार सिंह के ने आज जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस बिल्डिंग में कोरोना संक्रमित मरीजों के रखने की व्यवस्था कराई जा रही है। इस दौरान जिला प्रशासन व स्वास्थय महकमे की टीम भी वहां मौजूद रही।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि इस बिल्डिंग में 50 बैड वाले हॉस्पिटल में कोरोना वायरस मरीजों का उपचार किया जाएगा। स्वास्थय विभाग की टीम सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही हॉस्पिटल में संक्रमित मरीजों की देखभाल करेगी।
