कासगंज: मकान का छज्जा गिरने से नीचे दबकर सास की मौत, बहू गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

सहावर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र गांव जमालपुर में शनिवार दोपहर मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा के नीचे लेटी सास ओर और बहू मलबे की चपेट में आ गईं और गंभीर घायल हो गईं। अस्पताल में सास को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

गांव जमालपुर निवासी 60 वर्षीय हुल्लोदेवी और उनकी 35 वर्षीय पुत्रबधु हरकुमारी मकान के छज्जे के नीचे लेटी हुईं थीं। तभी अचानक छज्जा भर भरा कर गिर गया। जिससे दोनों ही मलबे में दब गईं। जब ग्रामीणों ने हादसा देखा तो वह दौड़ पड़े। दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजन व ग्रामीण दोनों घायल महिलाओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सास हुल्लोदेवी को मृत घोषित कर दिया। 

उनकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम हो गया। वहीं गंभीर घायल हरकुमारी को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को लेकर गांव चले गए।

संबंधित समाचार