सलमान खान की सुरक्षा में सेंध, अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। पुलिस ने पिछले दो दिन में मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के अपार्टमेंट में अनधिकृत तरीके से घुसने के आरोप में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बांद्रा थाने के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को हुईं घटनाओं के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र कुमार सिंह (23) नामक एक व्यक्ति मंगलवार को कथित तौर पर बांद्रा (पश्चिम) में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गया, जहां खान रहते हैं। सिंह को सुबह खान के घर के आसपास घूमते देखा गया था। अभिनेता की सुरक्षा के लिए वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने उसे वहां से जाने को कहा। 

अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले सिंह ने गुस्से में आकर अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया। अधिकारी ने बताया, "उस शाम सिंह उसी इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा। हालांकि, पुलिस ने उसे फिर से रोक लिया। इस बार उन्होंने उसे बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।" 

पूछताछ के दौरान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अभिनेता से मिलना चाहता था। अधिकारी ने बताया कि सिंह ने दावा किया कि पुलिस उसे इमारत में घुसने नहीं दे रही थी, इसलिए उसने चुपके से अंदर घुसने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिंह गैलेक्सी अपार्टमेंट के निवासी की कार में बैठकर अंदर कैसे घुसा।

अधिकारी ने बताया कि ऐसी ही एक अन्य घटना में बुधवार को एक महिला इमारत में घुसी और खान के फ्लैट तक भी पहुंच गई। अधिकारी ने बताया कि सिंह और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ अवैध तरीके से प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े : Aishwarya cannes look : ऐश्वर्या राय का जलवा, रेड कार्पेट पर बनारसी साड़ी, लाल सिन्दूर और नमस्कार करती अदाकारा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में खाद की कमी नहीं ....बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, यूरिया की कालाबाजारी पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई
यूपी में संवाद आधारित शिक्षण पर विशेष जोर, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के 'कॉन्फिडेंस' और 'कम्युनिकेशन' पर फोकस 
Bareilly:बगैर एंबुलेंस के ठेली पर मरीज, टैंपो में लाश के बाद अब झुलसे युवक की चीखों से सामने आया सिस्टम का सच
यूपी में योगी सरकार ने शुरू किया प्रदेशव्यापी विशेष अभियान, नशे के खिलाफ महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
लखनऊ में हनुमत संग्रहालय का दर्शन, बलरामपुर गार्डेन में होगा दो दिवसीय श्रीराम हनुमत महोत्सव, जानिये डेट