कासगंज: महाराणा प्रताप के अपमान से उठा विवाद...नहीं विदा होने दी दलित लड़की की बरात

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कासगंज, अमृत विचार। हाथरस के गांव राजपुर से आई दलित की बरात में शामिल लोगों के साथ मारपीट का आरोप जाति विशेष लोगो पर लगा है। कहा जा रहा है कि बस से उतार-उतार कर बरातियों को पीटा गया। दुल्हन को भी विदा नहीं होने दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने बरातियों पर महाराणा प्रताप के बोर्ड पर कींचड फेंकने का आरोप लगाया। बराती पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर का है, जहां चरन सिंह जाटव की बेटी का विवाह हाथरस जनपद के गांव सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी राकेश के बेटे आशीष जाटव से होनी थी। हाथरस से गांव में बरात बुधवार को आई थी। जाति विशेष के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के प्रवेश द्वार पर लगे महाराणा प्रताप के बोर्ड पर बरात में शामिल लोगों ने कीचड़ फेंक दिया। विरोध किया तो बराती मारपीट करने लगे। 

मामला इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने बरात नहीं चढ़ने दी गई। बरातियों को बस से उतार-उतार कर पीटा गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। मामला दो जाति से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने दो बरातियों हवालात में डाल दिया। उधर दुल्हन के पिता का कहना है कि गुरुवार दोपहर को दुल्हन की विदा हो रही थी।  इसी बीच विशेष जाति के लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर आ गये। कार को निकलने नहीं  दिया। दुल्हन को वापस घर लौटना पडा। दुल्हन के परिजन भी कार्रवाई को लेकर थाने पहुंचे थे।

सीओ, सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि अमांपुर के अर्जुनपुर गांव में बरात आई थी। बारातियों ने महाराणा प्रताप के बोर्ड पर कीचड़ फेंक दिया था। जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

संबंधित समाचार