आत्मघाती कदम : शादी के दस दिन बाद दुल्हन ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, चोरी -छिपे करा दिया अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

The bride committed suicide by hanging herself :  शादी के दस दिन बाद ही नवविवाहिता का शव बाग में दुपट्टे से बने फंदे से लटकता मिला। हालांकि पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने आनन फानन में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है। 

जानकारी के अनुसार यह घटना सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम होलियामऊ में हुई। इस गांव के रहने वाले स्व जगदीश की 21 वर्षीय पुत्री रूबी रविवार की रात करीब आठ बजे घर से नित्यक्रिया के लिए निकली पर वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजनों ने रूबी की तलाश शुरु की तो काफी देर बाद घर से दूर एक बाग में दुपट्टे से बने फांसी के फंदे से रूबी का शव लटकते देखा। यह देख परिजन अवाक रह गए हालांकि परिजनों ने पुलिस को बताए बगैर शव नीचे उतारा और रात में ही विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना को लेकर पूछने पर थानाध्यक्ष सतरिख अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है।‌ शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

आखिर रूबी के साथ हुआ क्या 
इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि करीब दस दिन पूर्व ही मृतका रूबी का विवाह इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी प्रदीप के साथ हुआ था। गत 23 मई को शादी के बाद विदा होकर रूबी ससुराल गई। दस दिनों के भीतर ही जाने क्या हुआ कि रूबी को मौत को गले लगाना पड़ गया। गांव से लेकर ससुराल तक इस घटना की चर्चा है। पिता के न रहने के बाद भी भाईयों ने बहन की शादी धूमधाम से की थी। हालांकि लोग रूबी को आए दिन मायूस देखा करते थे।

यह भी पढ़ें:- Dowry harassment : दहेज न मिलने पर प्रताड़ना, ससुराल से निकाला

संबंधित समाचार