मुरदाबाद: डाकघर में भी खुलेंगे सुरक्षा बीमा योजना के खाते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरदाबाद,अमृत विचार। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का खाता नहीं खुलवाया है, तो अब आप अपने नजदीक के डाकघरों में जाकर खुलवा सकते हैं। हालांकि बदलते समय के साथ-साथ इस योजना में सरकार की ओर से काफी बदलाव किए गए है। जिसके चलते अब सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ डाक्टर, टीचर …

मुरदाबाद,अमृत विचार। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का खाता नहीं खुलवाया है, तो अब आप अपने नजदीक के डाकघरों में जाकर खुलवा सकते हैं। हालांकि बदलते समय के साथ-साथ इस योजना में सरकार की ओर से काफी बदलाव किए गए है। जिसके चलते अब सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ डाक्टर, टीचर व अन्य लोग भी अब इस योजना का लाभ ले सकेंगे। साथ ही इन दोनों योजनाओं में आवेदन के लिए आवेदक को अपना नाम के अलावा जन्मतिथि, नामिनी आदि का उल्लेख करना होगा।

आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। हालांकि, जिन लोगों का बचत खाता डाकघर में है, वह अपने उसी खाते से ही इस योजना को जुड़वा सकता है। इस खाते से हर महीने किस्त जमा होती रहेगी। वहीं, जिन लोगों के बचत खाते नहीं हैं, उन्हें नया खाता खुलवाना पड़ेगा। क्योंकि ये दोनों योजनाएं एक साल के लिए है। इसलिए योजनाओं को एक साल बाद नवीकरण भी कराना पड़ता है। इसमें यह भी सुविधा होगी कि अगर वह किन्हीं कारणों से बीच में किस्त की राशि जमा नहीं कर सके तो वार्षिक प्रीमियम जमा कर सकते हैं।

अक्टूबर से नवंबर तक 150 लोगों ने लिया लाभ
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अक्टूबर से नवबंर माह में 150 से अधिक लोगों ने इस योजना का लोभ ले सके है। हालांकि पहले सरकारी लोग ही इसका लाभ ले पाते थे, लेकिन अब डाक्टर व टीचर भी इसका लाभ ले पा रहे है। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग एक से 10 लाख और शहर में 20 से 50 लाख का बीमा करा सकते है।

पहले इस योजना का लाभ केवल सरकारी कर्मचारी ही लाभ ले पाते थे, लेकिन योजना में बदलाव के बाद अब डाक्टर व अन्य कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकते है। साथ ही डाकघर में जिन लोगों का बचत खाता है, वह अपने खाते को इस योजना को जुड़वा सकते है- एसके दुबे, उप पोस्ट मास्टर

संबंधित समाचार