कल्याणी नदी में मछुआरे घोल रहे जहर : श्रद्धालुओं की आस्था और जलीय जीवन पर संकट

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बाराबंकी, अमृत विचार : पवित्र कल्याणी नदी में मछुआरे जहर डालकर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। इस कारण जलीय जीवन और श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य दोनों खतरे में पड़ गया है। कल्याणी नदी धार्मिक दृष्टि से पवित्र मानी जाती है। यहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और आचमन के लिए आते हैं।

जहरीले रसायनों की वजह से श्रद्धालुओं को दूषित जल का सेवन करना पड़ रहा है। स्थानीय सामाजिक संगठन जीवोत्थान सेवा समिति के पदाधिकारी विवेक सूर्यवंशी और दीपक कसौंधन ने इस कृत्य की निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने नदी की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र की जैव विविधता को नुकसान होगा। श्रद्धालुओं का विश्वास और जन स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और कल्याणी नदी की पवित्रता बनाए रखने के लिए स्थायी समाधान निकाले। एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि कल्याणी नदी में मछुआरे इस तरह की कोई हरकत कर रहे हैं, तो इसकी जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी : पिता ने कम दहेज मांगा, भड़के पुत्र ने किया अधमरा

संबंधित समाचार