CHC में होश में आने पर घायल ने दरोगा की फाड़ी वर्दी, हेड कांस्टेबल को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

दरोगा की तहरीर पर गोसाईंगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार

लखनऊः गश्त के दौरान गंगागंज में सड़क पर घायल को पड़ा देख गोसाईंगंज पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर युवक सीएचसी में जमकर हंगामा किया। युवक ने बिना किसी वजह के सीएचसी और एंबुलेंस कर्मी से अभद्रता की। दरोगा ने समझाया तो उसने वर्दी फाड़ दी और हेड कांस्टेबल को पीटा। गोसाईंगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।उपनिरीक्षक निमेष दुबे ने बताया कि 22 जून को कांस्टेबल दिनेश कुमार के साथ गंगागंज में गश्त कर रहे थे। देर रात करीब 10.30 बजे एक युवक गंगागंज चौकी के सामने रोड पर पड़ा था और उसकी बाइक साइड में पड़ी हुई थी। घायल के चेहरे सहित अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बेहोश युवक को सीएचसी पहुंचाया। होश में आने पर बिना किसी वजह के पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।

वहीं, खबर मिलते ही घायल का भाई व मित्र भी अस्पताल आ गए थे। घायल की पहचान दीपक रस्तोगी निवासी साहन टोला गोसाईगंज के रूप में की। परिजन के समझाने के बाद भी दीपक एम्बुलेंस व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों से भी अभद्रता करने लगा। दरोगा ने रोका तो नेम प्लेट नोचते हुए वर्दी फाड़ दी। रोकने पर हेड कांस्टेबल रमाशंकर के साथ हाथापाई की। गोसाईंगंज पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आराेपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेः UP News: पहले चोटी काटी, फिर सिर मुड़वाया... गैर-ब्राह्मण होने पर भगवताचार्य के साथ इटावा वासियों की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म