UP: BBAU से संबद्ध कॉलेजों के खिलाफ एनसीटीई की बड़ी कार्रवाई, 70 Colleges की मान्यता रद्द
लखनऊ, अमृत विचारः राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 70 बीएड कॉलेजों में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, दो बीपीएड और एक एमएड कॉलेज पर भी कार्रवाई की गई है। इन कॉलेजों को सत्र 2025-26 की काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसका असर विश्वविद्यालय की बीएड सीटों पर पड़ेगा।
एनसीटीई ने देशभर के मान्यता प्राप्त कॉलेजों की गुणवत्ता जांच शुरू की थी। इस दौरान लगभग 3,000 कॉलेजों के मानक अधूरे पाए गए। एनसीटीई ने सत्र 2021-22 और 2022-23 की परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट मांगी, लेकिन कई कॉलेजों ने समयसीमा के बावजूद जवाब नहीं दिया। इसके बाद, कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, फिर भी जवाब न मिलने पर 2,200 से अधिक संस्थानों की मान्यता रद्द कर दी गई। इसमें बीएड, एमएड और बीपीएड कॉलेज शामिल हैं।
आंबेडकर विश्वविद्यालय के 70 कॉलेज प्रभावित
एनसीटीई की कार्रवाई में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 70 कॉलेज शामिल हैं, जिनमें 67 बीएड, दो बीपीएड और एक एमएड कॉलेज हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि ये कॉलेज काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। प्रभावित कॉलेज आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में स्थित हैं।
बीएड कॉलेजों की सूची
आगरा
- सी इंपेक्ट इंस्टीट्यूट
- एचएल वर्मा महाविद्यालय
- एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
- एमडी कॉलेज
- श्रीमती लक्ष्मीदेवी महिला एजुकेशन इंस्टीट्यूट
- श्री रघुवीर सरन डिग्री कॉलेज
- श्री पूरन प्रसाद गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज
- कृष्णा एकेडमी
- श्रीराम महाविद्यालय
- मां दुर्गा कॉलेज
- विजय स्वरूप महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन
- एसडी भदावर डिग्री कॉलेज
- रघुराम महाविद्यालय
- पंडित मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज
- मदन मोहन स्मारक कॉलेज
- पीतांबर डिग्री कॉलेज
- राजा एसपी सिंह डिग्री कॉलेज
- गायत्री महाविद्यालय
- श्यामा श्याम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज
- श्रीराम चरन सिंह महाविद्यालय
- श्री सौदान सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन
- बीडीएम कन्या महाविद्यालय
- बीआर कॉलेज
- श्रीराम एजुकेशन कन्या डिग्री कॉलेज
- एमडीपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन
- खजान सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- कला डिग्री कॉलेज
- श्रीमती हरि प्यारी देवी एजुकेशन इंस्टीट्यूट
मथुरा
- सर्वोदय महाविद्यालय
- फैज आम मार्डन कॉलेज
- राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
- एसडीएस डिग्री कॉलेज
- आरएसएस डिग्री कॉलेज
- श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल गर्ल्स महाविद्यालय
- श्री गिरराज महाराज कॉलेज
- श्रीरति राम महाविद्यालय
- आरबीएस कॉलेज
- एसजीएम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
- एनएसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन
- धनवंतरी एजुकेशन इंस्टीट्यूट
- एसएमएस महाविद्यालय
- शांति देवी श्रीनाथ भार्गव बीएड कॉलेज
- श्री श्याम सुंदर भगवान दास गर्ग महाविद्यालय
- आगरा एजुकेशन कॉलेज
- राजवीर सिंह सिकरवार कॉलेज
- पूरन गोपाल शुक्ला एकेडमी
- कृष्णा कॉलेज
- किशन प्यारी शुक्ला कॉलेज
- डीपी एजुकेशन इंस्टीट्यूट
फिरोजाबाद
- एसआरके कॉलेज
- श्री साहब सिंह महाविद्यालय
- मां अंजनि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन
- चौधरी मुल्तान सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन
- एसआरडी कॉलेज
- यदुनाथ पाल सिंह महाविद्यालय
- माइंड पावर एजुकेशन कॉलेज, शिकोहाबाद
- आरएन शिक्षा दीप कन्या महाविद्यालय
- एसआरडी कॉलेज
मैनपुरी
- बाबूराम यादव डिग्री कॉलेज
- किशनी महाविद्यालय
- केबीए महिला महाविद्यालय
- शांतिदेवी महाविद्यालय
- एसके साइंटिफिक महाविद्यालय
- श्री भूप सिंह स्मृति महिला विद्यालय
- मोनी बाबा धर्मानंद सरस्वती महाराज महाविद्यालय
- चौधरी हरिद्वारी लाल महाविद्यालय
- विक्रम शिक्षा निकेतन महाविद्यालय
