लखीमपुर खीरी: सांप के काटने से चार साल के मासूम समेत दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से एक चार साल बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों के घर में चीख पुकार मची हुई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिए हैं।
   
थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव अदलिशपुर निवासी कपिल का चार वर्षीय बेटा अर्पित सोमवार की रात घर के अंदर सो रहा था। इसी बीच उसके पैर में किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। अर्पित ने पैर में कुछ काटने की बात घरवालों को रात में ही बताई। परिजन अर्पित को पहले भर्राटा गांव में झाड़-फूंक कराने ले गए। इसी बीच उसकी हालत अधिक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। 

दूसरी घटना कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव हरिहरा में हुई। गांव निवासी महादेव (50) सोमवार की शाम करीब छह बजे अपने खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में सांप ने डस लिया। परिजन महादेव को लेकर शाहजहांपुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर महादेव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिवार वालों को सौंप दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

टीम इंडिया का धमाकेदार जुलाई: कोहली-बुमराह की वापसी, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे इतने मैच; देखें पूरा शेड्यूल
Rampur News : पटवाई पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, थार गाड़ी और 7.5 लाख कैश समेत 3 गिरफ्तार
Welcome To The Jungle: एक्टर के बाद अब सिंगर बने अक्षय कुमार, 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने में दिखेगी बॉलीवुड की महा-स्टारकास्ट
मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन, झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बाहरी लोगों का हुआ वेरिफिकेशन
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा ढहा : कई मजदूर मलबे में दबे; 5 मौतों की आशंका, रेस्क्यू जारी...