Lucknow News: दुकानदार से मारपीट के बाद घर पहुंचा मजदूर, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोसाईंगंज/लखनऊ, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के सुरियामऊ गांव में बुधवार को एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके घर के अंदर पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

गोसाईगंज के सुरियामऊ गांव के रहने वाले रमेश (22) का शव बुधवार को घर में पड़ा मिला। उसके मत्थे और कंधे पर चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह रमेश गांव में ही एक किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया था। वहां किसी बात को लेकर दुकानदार से कुछ विवाद हो गया था।

आरोप है कि इसी बात को लेकर दुकानदार के बेटे अमन और रमेश में मारपीट हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी।पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हो गया था और रमेश अपने घर चला गया।

यह भी पढ़ें:-Lucknow Double Murder: पत्नी की हत्या के इरादे से ससूराल आया था कातिल जगदीप, विवाद के बाद चाकू घोंपकर की सास-ससुर की हत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?