जयललिता की पुण्यतिथि पर कंगना ने दी श्रद्धांजलि, शेयर की ‘थलाइवी’ की कुछ तस्वीरें
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो कि तमिलनाड़ु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जिंदगी पर आधारित है। शनिवार को उनकी चौथी पुण्यतिथि है। 5 दिसंबर, 2016 में चेन्नई में उनका निधन हुआ था। इस बीच एक्ट्रेस ने तमिलनाडु …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो कि तमिलनाड़ु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जिंदगी पर आधारित है। शनिवार को उनकी चौथी पुण्यतिथि है। 5 दिसंबर, 2016 में चेन्नई में उनका निधन हुआ था। इस बीच एक्ट्रेस ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
तस्वीरों में, कंगना लाल और काले रंग के बॉर्डर वाली सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आ रही। वहीं एक तस्वीर में वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनकर दान करते हुए दिखाई दे रही हैं। फिल्म के सेट से एक और तस्वीर में कंगना स्कूल के बच्चों को खाना खिलाती नजर आ रही हैं।
‘थलाइवी’ ‘बाहुबली’ और ‘मणिकर्णिका’ लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद और ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ लेखक रजत अरोड़ा द्वारा लिखी गई है। कोरोना वायरस महामारी के कारण फिल्म के रिलीज की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है।
कंगना ने ट्विटर पर तस्वीर के साथ लिखा, “जया अम्मा की पुण्यतिथि पर, हमारी फिल्म थलाइवी- के क्रांतिकारी नेता से कुछ काम की तस्वीरें। निर्देशक ए एल विजय सहित फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद। ‘मेरी टीम से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद, विशेष रूप से हमारी टीम के नेता विजय सर, जो फिल्म को पूरा करने के लिए एक सुपर ह्यूमन की तरह काम कर रहे हैं।’
