शाहजहांपुर: जिलाधिकारी के निर्देश पर हाईवे के किनारे बुलडोजर से हटाया कब्जा
शाहजहांपुर,अमृत विचार। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद जलालाबाद में अवैध अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।
जिसमें तहसील से एनएच 730 सी व एनएच 730 सी हाईवे के दोनों साइड तथा खंडहर रोड पर लगभग 3 किलोमीटर कब्जा हटाने के लिए तीन जेसीबी, चार ट्रैक्टर लगाकर कब्जा मुक्त कराया गया। इससे एक सप्ताह पहले व्यापार संगठन व अन्य अधिकारियों के साथ तहसील में बैठक कर स्वयं से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिए गए थे।
साथ ही नगर पालिका से लगातार अनाउंस कराया गया था। जिससे अवैध कब्जा हटाने में कोई मुश्किल न हो । एडीएम वित्त ने प्रत्येक 15 दिन में अवैध कब्जा पर कार्रवाई किए जाने के संबंध में ईओ को निर्देश दिया।
