इस रेखा को किसने देखा... इंस्टाग्राम पर हो रही वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः सोशल मीडिया और इंटरनेट पर हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है। इस समय सोशल मीडिया प्लेफार्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है, जो सिने अभिनेत्री रेखा की हमशक्ल नजर आ रही है। वीडियो में लड़की का चेहरा रेखा से इस हद तक मिल रहा है कि कोई भी धोखा खा जाए। लड़की की आंखें एकदम हूबहू रेखा जैसी हैं। यह वीडियो देखकर रेखा के फैंस को उनकी जवानी के दिन याद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/C_FB9CPSYjk/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को फिल्म इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस गिना जाता है। उनकी खूबसूरती के आगे आज की तमाम हीरोइन को लोग फेल मानते हैं। रेखा की अदाएं और नजाकत के लोग आज भी दीवाने हैं। एक झलक पाने के लिए परेशान रहते हैं।  रेखा ने कई दशक तक बॉलीवुड पर राज किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने वाला वीडियो anvhihihihi<3 नाम से है। वीडियो में ब्लैक टॉप पहने एक लड़की शीशे के किनारे खड़ी नजर आ रही है। वीडियो के प्रारंभ में अभिनेत्री रेखा की पिक लगी है। वीडियो के दृश्यों में लड़की रेखा जैसी ही नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि किसी ने मुझे कहा है कि मैं रेखा जैसी लगती हूं। इस वीडियो पर यूजर्स कमेट्स की बौछार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः सौरव गांगुली की बायोपिक में ‘दादा’ बनेंगे राजकुमार राव, कहा- किरदार को लेकर अभी मैं थोड़ा नर्वस पर एक्साइटमेंट कम नहीं

संबंधित समाचार