हल्द्वानी: नाबालिग से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी,अमृत विचार। बेतालघाट में नाबालिग के साथ गैंगरेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को हल्द्वानी के पोक्सो कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सीओ भवाली भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि पुलिस ने घटना के आरोपी तीनों युवकों को मंगलवार दोपहर खैरना रोड से …
हल्द्वानी,अमृत विचार। बेतालघाट में नाबालिग के साथ गैंगरेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को हल्द्वानी के पोक्सो कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
सीओ भवाली भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि पुलिस ने घटना के आरोपी तीनों युवकों को मंगलवार दोपहर खैरना रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, कमलेश कुमार, ह्रदयेश कुमार निवासी तल्ला गांव, ऊंचाकोट के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को हल्द्वानी पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद आरोपियों को हल्द्वानी जेल में दाखिल कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 2 दिसंबर को बेतालघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बालिका के अपहरण और गैंगरेप की वारदात प्रकाश में आई थी। 4 दिसंबर को राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 7 दिसंबर को इस केस की जांच नियमित पुलिस को सौंप दी गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ प्रेम विश्वकर्मा, एसआइ नीरज चौहान, विवेचक प्रेमा कोरंगा, सिपाही राधेश्याम लोहनी, राजेश कुमार थे। सभी आरोपी प्रवासी हैं। लॉकडाउन के बाद घर लौटे थे।
