लखीमपुर खीरी: फर्जी फर्म के जरिए 2.47 करोड़ के राजस्व को लगाया चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई में मोहम्मदी क्षेत्र में पंजीकृत एक फर्जी फर्म का खुलासा हुआ है, जिसने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक का राजस्व चूना लगाया। पुलिस ने राज्य कर खंड चार के सहायक आयुक्त तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सहायक आयुक्त राज्य कर ने भानु प्रकाश ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर सर्वश्री सिंह इण्टर प्राइजेज फर्म के रूप में दर्ज है। फर्म का स्वामी बलवीर सिंह पुत्र जगतार सिंह है, लेकिन मौके पर राज्य कर अधिकारी के रैकी के दौरान फर्म का कोई अस्तित्व नहीं मिला। जांच में सामने आया कि उक्त फर्म वास्तव में नकली है और इसका इस्तेमाल घर की बोगस खरीद फरोख्त के लिए किया जा रहा था। विभागीय पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार फर्म का मालिक बलवंत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी मस्तरीपुर लौकी खेड़ा का नाम सामने आया है। 

जांच में यह भी पता चला कि फर्म का संचालन फर्जी तरीके से कर भारी टैक्स चोरी की गई, जिससे विभाग को 2.47 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। विभाग ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए संबंधित आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अफसरों के आदेश पर राज्य कर सहायक आयुक्त भानु प्रकाश ने आरोपी फर्म मालिक के खिलाफ कोतवाली मोहम्मदी में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार