यूपीसीडा की कदमताल, यूपी बनेगा औद्योगिक हब... अमौसी क्षेत्र में कई सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाएं जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में उप्र. राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) भी तेजी से कदमताल कर रहा है। ऐसे में यूपीसीडा का प्रयास राज्य को एक मज़बूत और निवेशक-हितैषी औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने का है।

इसी कवायद के तहत लखनऊ स्थित अमौसी औद्योगिक क्षेत्र को बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के लिए प्राथमिकता क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां कुल 31 करोड़ रु. का निवेश किया जा रहा है। इस औद्योगिक क्षेत्र में कई सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाएं जारी हैं। इनका उद्देश्य ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस को बढ़ाना और एक विश्वस्तरीय औद्योगिक वातावरण तैयार करना है।

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर महेश्वरी के मुताबिक, हमारा उद्देश्य निवेशकों को एक सरल, सुलभ और आधुनिक औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध कराना है, जिससे उत्तर प्रदेश इज ऑफ बिजनेस में अग्रणी बन सके।

यह भी पढ़ेंः UP NEWS: उमस और चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत... मानसून को लेकर सुखद खबर, दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होगा मौसमी तंत्र

संबंधित समाचार