UPPSC की परीक्षा घोटाले पर सरकार सख्त, अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा 2010 में हुई अनियमितता की हो रही CBI जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: राज्य सरकार उप्र. लोक सेवा आयोग के परीक्षा घोटाले को लेकर चल रही जांच की सख्ती के साथ समीक्षा करने जा रही है। मुख्य सचिव दीपक कुमार जिम्मेदार अफसरों के साथ सोमवार को बैठक कर सीबीआई जांच की प्रगति समझेंगे। प्रकरण उप्र. लोकसेवा आयोग की अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती 2010 में धांधली की सीबीआई जांच से जुड़ा है।

इस मामले में संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन अशोक कुमार मिश्र की ओर से 29 अगस्त को जारी पत्र में सचिव लोक सेवा आयोग, निदेशक सीबीआई और पुलिस अधीक्षक सीबीआई भ्रष्टाचार निवारण को बुलाया गया है। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सचिवालय स्थित कृषि उत्पादन आयुक्त के सभा कक्ष में सोमवार को तीन बजे तय है। इस आशय का पत्र प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव कार्मिक, शिकायतकर्ता प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय समेत अन्य को भी भेजा गया है।

इससे पूर्व सीबीआई निदेशक ने 26 मई 2025 को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अपर निजी सचिव भर्ती घोटाले में लोक सेवा आयोग के असहयोग पर असंतोष व्यक्त किया था और भर्ती घोटाले के आरोपी आयोग के तीन अधिकारियों के विरुद्ध जांच की अनुमति दिलाने का अनुरोध किया था। आयोग ने 25 जून को अपने अधिकारियों के खिलाफ जांच करने की अनुमति सीबीआई को दी थी। अवनीश पांडेय का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर सात साल से लंबित इस जांच को प्राथमिकता पर पूरी कराकर प्रभावित अभ्यर्थियों को उनका अधिकार दिलाने की मांग रखी थी।

अवनीश पांडेय का कहना है कि इस भर्ती में अधिकांश अभ्यर्थियों के चयन गंभीर धोखाधड़ी से किया गया हैं। इसलिए सीबीआई के स्तर पर एक एसआईटी गठित करके इस भर्ती की जांच प्राथमिकता पर पूरी कराकर प्रभावित अभ्यर्थियों को उनका अधिकार दिलाया जाना चाहिए। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने कहा कि हम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वो सीबीआई जांच में सहयोग करेगी और अनैतिक तरीके से चयनित अभ्यर्थियों को अविलम्ब निलंबित करके उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ेंः केरल चुनाव से पहले लखनऊ के सबरीमाला मंदिर में हिंदुत्व की अलख जगाएंगे योगी, मंदिर प्रबंधकों ने मुख्यमंत्रीको भेजा आमंत्रण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म