…जब नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सतर्कता से बुधवार की रात यहां रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उड़ता पाकिस्तानी ड्रोन वापस भाग गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बीएसएफ की टुकड़ी ने नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में एक पाकिस्तानी ड्रोन को उड़ते देखकर कई राउंड गोलियां चलायी। बीएसएफ की …

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सतर्कता से बुधवार की रात यहां रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उड़ता पाकिस्तानी ड्रोन वापस भाग गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बीएसएफ की टुकड़ी ने नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में एक पाकिस्तानी ड्रोन को उड़ते देखकर कई राउंड गोलियां चलायी।

बीएसएफ की कार्रवाई के बाद ड्रोन वहां से भाग गया। उन्होंने कहा कि तीन हजार से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के प्रयासों में विफल रहने के बाद पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ ड्रोन के जरिये खुराफात करने में लगा है। उल्लेखनीय है कि अंतराष्ट्रीय सीमा पर पहले भी ऐसे मामले सामने आये हैं। हीरानगर और अरनिया सेक्टर में बीएसएफ ने हथियारों की तस्करी करने वाले बहुत से ड्रोन को मार गिराया था।

संबंधित समाचार