लखीमपुर खीरी: युवक ने शारदा नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उचौलिया, अमृत विचार। बुधवार की दोपहर उचौलिया से एक किमी दूर गुरुद्वारा के करीब से गुजरी शारदा नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होने के बाद थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसे खोजा नहीं जा सका। 

गुरुद्वारा मार्केट उचौलिया निवासी चरनजीत सिंह उर्फ पाली (24) पुत्र जज सिंह निवासी बुधवार की दोपहर शारदा नहर पर पहुंचा और उसने नहर में छलांग लगा दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर परिवार के लोग और पुलिस पहुंची। पुलिस ने गोताखोर नदी में उतारकर उसकी तलाश कराई, लेकिन शाम तक उसे नहर से बरामद नहीं किया जा सका। 

चरनजीत अविवाहित है और वह अपनी माता के पास रहता था। उसके पिता ट्रक ड्राइवर था और उनकी 14 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। घर में उसका बड़ा भाई रहता है और वह भी ट्रक चलाता है। चरनजीत सिंह ने नहर में क्यों छलांग लगाई? इस बारे में परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

संबंधित समाचार