बाराबंकी: पहली पत्नी के होते हुए रचाई दूसरी शादी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जैदपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। जैदपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग न पूरी होने पर पति ने दूसरी शादी रचा डाली। इससे आहत पहली पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम तुनिहा की रहने वाली प्रीती पत्नी श्यामू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी श्यामू पुत्र स्व. केतारनाथ निवासी ग्राम निहालपुर मजरे दरोगा किठूरी थाना जैदपुर से 22 फरवरी 2023 को हुई थी। 

आरोप है कि शादी में बाइक, नकद व फर्नीचर देने के बावजूद पति श्यामू, उसकी मां सुनीता उर्फ गौरा देवी व भाई राम प्रसाद व गोविन्द लगातार एक लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग कर प्रताड़ित करते रहे।

पीड़िता का कहना है कि जब उसकी मायके से अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पति ने लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के अहिंदर उमरावल में दूसरी शादी कर ली। विवाहिता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार